Top Newsभारत

सीएम योगी आज आजमगढ़ दौरे पर

यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को आजमगढ़ आएंगे। वह शहर से करीब 14 किमी दूर जहानागंज थाना क्षेत्र के आजमबांध में निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का जायजा लेंगे। इसके साथ ही पास के गांव अकबलपुर में जनसभा करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने के साथ वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।बुधवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया। अकबेलपुर गांव में ही जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया है। वहीं पास में ही हेलीपैड तैयार कराया गया है।

मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक जिले में रहेंगे। अपराह्न करीब 2.25 बजे उनका हेलीकाप्टर अकबलपुर गांव में बने हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद साढ़े तीन बजे वह निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के लिए रवाना होंगे। 4.10 बजे तक वह विवि का जायजा लेने के साथ ही कुलपति समेत अन्य अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा करेंगे। 4.25 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक