मौत का तांडव: खाना खाने के बाद 2 बच्चों की गई जान, सदमे में परिजन

  • बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेगूसराय: बेगूसराय से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां मुंडन संस्कार में खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि 5 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना इलाके के पकठौल गांव की है। शुक्रवार को बीजो तांत के बेटा का मुंडन संस्कार था। जिसमें गांव के लोग शामिल हुए थे। और बच्चे भी पहुंचे थे।

खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद बच्चों को तेघड़ा के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 3 साल की गायत्री कुमारी और 7 साल की राधा कुमारी की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग के चलते 2 बच्चों की मौत हो

बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आपको बता दें सभी पीड़ित बच्चे एक ही परिवार के हैं। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि बच्चों ने भोज में ऐसा क्या खाया था। कि उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। और नौबत अस्पताल में भर्ती कराने की आ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक