गुजरात में अदालत परिसर से भाग गया खुद को सीएमओ अधिकारी बताने वाला आरोपी

गुजरात : पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि विराज पटेल नाम के व्यक्ति पर एक मॉडल से दुष्कर्म करने के आरोप है। विराज को अप्रैल 2023 में धोखाधड़ी, जालसाजी, दुष्कर्म और लोक सेवक के रूप में एक विशेष पद पर रहने का दिखावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह विचाराधीन कैदी के तौर पर वडोदरा सेंट्रल जेल में बंद था।

हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भागा
पुलिस ने पहले कहा था कि उसने खुद को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) का अध्यक्ष भी बताया था। विराज को सुनवाई के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमएन सैय्यद की अदालत में ले जाया गया। इस बीच वह एक हेड कांस्टेबल को चकमा देकर भागने में सफल रहा, जिसे उसकी हिरासत का प्रभार दिया गया था।

ऐसे हुई थी गिरफ्तारी
अरोपी विराज को अप्रैल में शहर के एक मल्टीप्लेक्स में किसी व्यक्ति के साथ झगड़े के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह सीएमओ में एक अधिकारी के रूप में काम करता है।
पुलिस ने पहले कहा था कि पूछताछ के दौरान विराज ने खुलासा किया कि वह न तो सीएमओ में काम कर रहा था और न ही गिफ्ट सिटी का अध्यक्ष था।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक