बुजुर्ग महिला पर पोते की हत्या का आरोप, निगलवा दिए सुपारी और पत्ते

गडग: कर्नाटक के गडग जिले में एक बुजुर्ग महिला पर अपने नौ महीने के पोते की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतक आद्विक की मां नागरत्ना ने गजेंद्रगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सास सरोजा ने बच्चे की हत्या कर दी है।

शिकायत में नागरत्ना ने कहा कि डिलीवरी के पांच महीने बाद वह अपने ससुराल लौट आई थी। लेकिन उनकी सास सरोजा ने इतनी कम उम्र में मातृत्व अपनाने पर नाराजगी व्यक्त की। शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला यहीं नहीं रुकी और उसने शिशु को सुपारी और पत्ते निगलवा दिए जिससे उसकी मौत हो गई।

22 नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया। उसकी शिकायत के आधार पर 24 नवंबर को शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच, आरोपी दादी ने अपनी बहू के आरोपों का खंडन किया है और खुद को निर्दोष बताया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक