अजमेर मेयो गर्ल्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे उपराष्ट्रपति

अजमेर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ बुधवार को अजमेर पहुंचे। उपराष्ट्रपति विशेष विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुए। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद उपराष्ट्रपति का काफिला अजमेर के मेयो गर्ल्स कॉलेज स्कूल में पहुंचा। उपराष्ट्रपति स्कूल के 35वें वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह में शामिल हुए हैं। उन्होंने यहां छात्राओं को सम्मानित किया।

अब महिलाएं मजबूत हुई: उपराष्ट्रपति

उन्होंने यहां चंद्रयान की सफलता को लेकर छात्राओं को जानकारी दी। वहीं देश की शिक्षा नीति को लेकर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर कहा कि देश में अब महिलाओं को बराबर सम्मान मिलने लगा है। उन्होंने छवि राजावत का उदाहरण देते हुए स्टूडेंट्स को समझाया। उन्होंने कहा- पहले कहते थे नारी तेरी यही कहानी लेकिन अब नारी वंदनीय है। महिलाएं ब्यूरोक्रेसी, राजनीति और मिलिट्री में भी जा रही हैं। अब जमाना बदल गया है।

संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की सुप्रसिद्ध पंक्तियां अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध और आंखों में पानी’ का जिक्र करते हुए कहा कि आज ये कहावत बदल गई है। आज है ज़माना नारी शक्ति वंदन का। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अबला नहीं हैं] वे देश और दुनिया में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक से महिलाओं को सम्मान मिलेगा। समाज में परिवर्तन और समानता लाने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम है। देश को बुलंदियों पर ले जाने में विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक