अंक ज्योतिष, 13 नवंबर 2023

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे और व्यापार मजबूत होंगे। करियर और बिजनेस में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। आप अपने काम निपटाने में सफल रहेंगे। निजी मामलों में गंभीरता बढ़ेगी। अपनों से किया वादा पूरा करेंगे।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। बातचीत में सावधान रहें। मित्रों और साथियों की बातों से फैसले प्रभावित हो सकते हैं। निजी मामलों में भावुक होने से बचें। लिस्ट बनाकर ही काम करें। आर्थिक मामलों में धैर्य और आत्मविश्वास रखें।
मूलांक 3 – मूलांक 3 वालों के लिए आज उपलब्धियों से भरा दिन है और कामकाज में सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। प्रोफेशनल लोग नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। वित्तीय कार्यों में गति आएगी। आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है। लाभ का प्रतिशत बेहतर रहेगा। निजी मामलों में आप प्रभावी रहेंगे।
मूलांक 4 – आज मूलांक 4 वाले लोग इच्छित सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें। व्यापार में तरक्की मिल सकती है। आपको आगे बढ़ना चाहिए और अपने लिए अवसर बनाने का प्रयास करना चाहिए। बड़ों से विवाद करने से बचना चाहिए।
मूलांक 5 – आज मूलांक 5 वालों को धैर्य से काम लेना चाहिए और रिश्ते मधुर रखने चाहिए। निजी मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। शब्दों से किसी को भी प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। संवेदनशील लोगों को सतर्क रहना चाहिए। यात्रा करते समय आपको सावधान रहना चाहिए। जोखिम के कार्यों से बचें।
मूलांक 6- आज मूलांक 6 वाले लोग विचार-विमर्श में सफल रहेंगे। सफलता का एहसास होगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन परेशान रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।
मूलांक 7- आज मूलांक 7 वाले किसी भी बात से जल्दी प्रभावित न हों। आज सभी को उचित सम्मान दें। समाज में प्रतिष्ठा मिल सकती है। निजी मामलों पर फोकस बढ़ाना चाहिए। परिवार में सुविधा संसाधन बढ़ेंगे। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। करियर और बिजनेस में अति उत्साह न दिखाएं। जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
मूलांक 8 – आज मूलांक 8 वालों को क्रिएटिव कार्यों में शामिल होना चाहिए। काम पर फोकस बढ़ाना चाहिए। गपशप और अहंकार से दूर रहें। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। कार्यस्थल का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आप सबका विश्वास कायम रखेंगे। आप जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।
मूलांक 9 – आज मूलांक 9 वाले लोग कही बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर और दोस्तों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। व्यावसायिक एक्टिविटीज में आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप अपने पर्सनल लाइफ में खुशियां बांटेंगे। मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्छा चलता रहेगा। करियर उन्नति पर रहेगा। किसी परीक्षा प्रतियोगिता में आप सफल रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा।