जल सांझी से दिया मतदान का संदेश

उदयपुर। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उदयपुर के कलश मार्ग स्थित गोवर्धन नाथ जी के पुजारी राजेश वैष्णव ने लोकतंत्र के पावन पर्व चुनाव में मतदाताओं को प्रेरित करने का अनूठा प्रयास किया। उन्होंने पानी की ट्रे में जल सांझी बनाकर मतदान का संदेश दिया। यह कृति तैयार करने में वैष्णव को करीब 36 घंटे का समय लगा।
–000-
केप्शन : सांझी। उदयपुर। मतदान का संदेश देने के लिए तैयार की गई जल सांझी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |