जानिए बुध के धनु राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

17 नवंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेगा। बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को बड़ा लाभ मिलेगा तो कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल में बदलाव को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी राशियों पर पड़ता है। बुध को बुद्धि, तर्क, संचार, गणित, विवेक और मित्रता का कारक ग्रह माना जाता है। बुधदेव को राजकुमार भी कहा जाता है। जब बुध शुभ होता है तो व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं, लेकिन अशुभ होने पर उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं बुध के धनु राशि में प्रवेश के बाद सभी राशियों की क्या स्थिति होगी। पढ़ें मेष से मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन संभव।

कर्क राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परंतु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वस्त्रों या मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि- किसी अज्ञात भय से मन परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों के सहयोग से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक