जयंत पाटिल ने आशा व्यक्त की नए राज्यपाल भाजपा की कठपुतली नहीं बनेंगे

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने रविवार को आशा व्यक्त किया कि राज्य के नए राज्यपाल रमेश बैस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कठपुतली नहीं बनेंगे।

 पाटिल ने कहा कि महापुरुषों का अपमान कर संविधान के विरुद्ध कार्य करने वाले और असंवैधानिक सरकार को शपथ दिलाने वाले लोगों के कारण राज्यपाल के पद की गरिमा और गौरव धूमिल हुई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार करने और राज्य के नए राज्यपाल के रूप में रमेश बैस को नियुक्त करने के बाद श्री पाटिल ने अपने ट्वीट में कहा कि महा विकास अघाड़ी ने सरकार से राज्यपाल बदलने की मांग की थी, इसीलिए हम महाराष्ट्र में नए राज्यपाल का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि नए राज्यवाल पिछले राज्यपालों की तरह भाजपा की कठपुतली नहीं बनेंगे।  पाटिल ने राज्य के महापुरुषों छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा-सावित्रीमाई फुले, राजर्षि शाहू महाराज और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक