सोनम कपूर और शाहरुख खान की मेजबानी से अभिभूत हुए डेविड बेकहम

मुंबई : दुनियाभर में चर्चित इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलर रह चुके डेविड बेकहम इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बेकहम हाल ही में भारत आए थे। उन्होंने इस दौरान मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे विश्व कप का वानखेड़े स्टेडियम में जाकर मजा लिया। तब उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ वहां मौजूद कुछ बॉलीवुड सितारों से भी मुलाकात की।

मैच वाले दिन यानी 15 नवंबर को बेकहम ने रात में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर आयोजित पार्टी में शिरकत की। वहां अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, हर्षवर्धन कपूर, मलाइका अरोड़ा, संजय कपूर व उनकी पत्नी महीप कपूर सहित कुछ और सितारे भी नजर आए। इसके अगले दिन 16 नवंबर की रात शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत में बेकहम की मेजबानी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Beckham (@davidbeckham)

सोनम और शाहरुख के घर पर मिले प्यार से अभिभूत बेकहम ने दोनों फिल्म स्टार्स को धन्यवाद दिया है। बेकहम ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख को लेकर पोस्ट शेयर की। उन्होंने मन्नत में शाहरुख से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। बेकहम ने लिखा, “इस महान व्यक्ति के घर में स्वागत से सम्मानित फील कर रहा हूं।
शाहरुख खान, गौरी खान, उनके सुंदर बच्चे और करीबी दोस्तों के साथ खाने का आनंद लेना, भारत की मेरी पहली यात्रा को समाप्त करने का क्या स्पेशल तरीका है। थैंक्यू मेरे दोस्त। आपका और आपके परिवार का मेरे घर में किसी भी समय स्वागत है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक