प्रियंका गांधी ने दिवंगत नेता शीशराम ओला की मूर्ति का किया अनावरण

झुंझुनू: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज राजस्थान के झुंझुनूं दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी अरडावता की इंदिरा गांधी बालिका निकेतन में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर​​​​​​ से पहुंची। जहां प्रियंका ने सबसे पहले दिवंगत नेता शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण किया।

जिसके बाद प्रियंका अपने पिता राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंची और उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद प्रियंका गांधी अरडावता में सभा स्थल पहुंची। जनसभा में प्रियंका गांधी कर्नाटक की तर्ज पर गृह लक्ष्मी गारंटी योजना का वादा कर सकती हैं। इस योजना में परिवार की महिला मुखिया को सालाना 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया जा सकता है।

इस दौरान हेलीपैड पर प्रियंका का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मंत्री और शीशराम ओला के पुत्र बृजेंद्र ओला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमित ओला, आकंक्षा ओला आदि ने उनका स्वागत किया।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक