चलती बस का पहिया निकला, सवार थे 52 यात्री 

मथुरा। मथुरा डिपो की अनुबंधित बस के पिछला पहिया चलते-चलते निकल गया। बिना एक पहिये की बस 100 मीटर तक घिसटती गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बस की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा टल गया। बस में पीछे बैठे कुछ यात्री चोटिल हो गए। चालक-परिचालक ने अधिकारियों को सूचना दी। यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बस में सवार 52 यात्रियों को कासगंज, मथुरा की बसों में शिफ्ट कराकर रवाना कराया गया।

परिवहन अधिकारियों ने बताया कि बस करीब दो बजे बरेली से मथुरा, कासगंज और बदायूं की सवारियां लेकर रवाना हुई थी। भमोरा के पास सरदारनगर पुल पर बस चढ़ रही थी। उस समय बस की रफ्तार 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। अचानक बस के पीछे बाएं ओर का पहिया खुल गया। बस का धुरा सड़क पर टकराया और बस घिसटने लगी। जैसे ही बस रुकी यात्री कूद-कूदकर भागे। यात्रियों ने बस के मेंटिनेंस को लेकर सवाल उठाते हुए चालक-परिचालक से झगड़ने लगे। कुछ यात्रियों ने परिवहन निगम के ट्वीटर से शिकायत कर दी। हालांकि बाद में बस में सवार 52 यात्रियों को कासगंज, मथुरा और बदायूं की बसों में शिफ्ट कराया गया।

एआरएम मथुरा डिपो ने बताया, अनुबंधित बस के मालिक से जानकारी ली जाएगी। मेंटिनेंस में लापरवाही रही या पहिया का बोल्ट टूटा। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक