धर्म-अध्यात्म

घर पर करें कपूर का ये उपाय दूर होगा वास्तुदोष

ज्योतिष न्यूज़ : वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान बताया गया है वास्तुशास्त्र में कपूर को लाभकारी माना गया है इसके कुछ विशेष उपाय का घर का वास्तुदोष दूर करने में मदद करते हैं जिससे घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और चारों ओर सकारात्मकता का संचार होने लगता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा घर के वास्तुदोष को दूर करने के लिए कपूर के आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

कपूर से करें वास्तुदोष दूर—
अगर आपके घर में कोई वास्तुदोष है जिसके कारण आर्थिक परेशानी, गृहक्लेश या धन हानि का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आप कपूर के उपायों को आजमा सकते हैं। वास्तुदोष दूर करने के लिए कपूर के चार से पांच टुकड़े लेकर इसे घी में डुबोकर मिट्टी के दीपक में जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से लाभ मिलता है

इसके अलावा आप घर के हर कोने में कपूर की छोटी छोटी टिक्की रख सकते हैं और उन्हें तब तक रखे रहने दें जब तक वह खुद से खत्म नहीं हो जाती हैं। अगर आपके घर में कपूर की टिक्की खत्म होने लगे तो समझ लें कि घर का वास्तुदोष दूर हो रहा है।

वास्तुशास्त्र की मानें तो रोजाना शाम को घर की रसोई में कपूर जलाना चाहिए। आप इसके साथ लौंग भीर जला सकते हैं ऐसा करने से वास्तुदोष दूर हो जाता है और बुरी नजर भी नष्ट होती है साथ ही घर परिवार से सारी बीमारियां दूर रहती हैं।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक