कार्तिक मास में करें उपाय घर में आएगी सुख-शांति

ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया हैं लेकिन कार्तिक मास बेहद ही खास माना जाता है जो कि हिंदू पंचांग का आठवां महीना होता है। इस माह में कई बड़े पर्व त्योहार मनाए जाते हैं। इस साल कार्तिक मास का आरंभ 29 अक्टूबर से होने वाला है जो कि 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। यह महीना भगवान विष्णु की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है लेकिन इस दौरान पूजा पाठ के अलावा अगर कुछ खास उपायों को किया जाए तो घर परिवार की परेशानियां दूर हो जाती है और सुख शांति का सदा वास होता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कार्तिक माह में किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं।

कार्तिक मास के आसान उपाय—
घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए कार्तिक मास में रोजाना भगवान विष्णु के साथ माता तुलसी की पूजा करें और सुबह धाम तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। साथ ही तुलसी चालीसा का पाठ भी करें मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए कार्तिक मास में शाम के वक्त घर के पूजन स्थल पर सात कपूर जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है और चारों ओर सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही गृहक्लेश से भी मुक्ति मिलती है।
कार्तिक माह में लक्ष्मी पूजा को उत्तम माना गया है। ऐसे में कार्तिक माह में पड़ने वाले हर शुक्रवार को अष्टलक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। आप चाहे तो इस दिन व्रत भी रख सकते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से संतान लाभ, स्वास्थ्य लाभ और सुख शांति व धन की प्राप्ति होती है साथ ही कष्ट दूर हो जाते हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |