भिवानी के मनजीत ने जींद की युवती से 10 दिन पहले की थी लव मैरिज

हिसार। जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां दिन पहले शादी के बंधन बंधे एक युवक पत्नी को राम लीला में छोड़कर फरार हो गया। खास बात यह युवक व युवती काफी दिनों से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। उनकी 10 पहले ही शादी हुई थी। पत्नी रात भर युवक को तलाशती रही, लेकिन युवक कोई सुराग नहीं मिला। अंत में महिला थक हार कर पुलिस को आजाद नगर थाने पर शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने पते पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

जींद जिले गांव घसो कलां की रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 6 महीने पहले उसकी पहचान गांव देवसर जिला भिवानी निवासी मनजीत के साथ हुई थी। वह दोनों हिसार की डिफेंस कॉलोनी में रेंट पर दोनों लिव इन में रहते थे। इसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली। दोनों वहां खुशी से रह रहे थे। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी।
युवक शनिवार रात अपनी पत्नी व पड़ोस के दो बच्चों को लेकर पुराना गवर्नमेंट कालेज ग्राउंड रामलीला दिखाने आया था। इस दौरान उसके पति पास किसी का फोन आया। बच्चों ने पॉपकॉर्न मांगी तो वह उनके लिए पॉपकॉर्न लेने के लिए चला गया, लेकिन इसके बाद वापस नहीं आया। महिला ने बताया कि 10 दिन पहले शादी हुई थी। हम दोनों के बीच बहुत प्यार था। हमारे बीच किसी प्रकार की तकरार भी नहीं हुई थी, लेकिन वह धोखा देकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज मनजीत की तलाश में जुटी हुई है।