एचआरटीसी गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में इनाम जीतने का शानदार मौका

धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने पुर्नगठन के 50वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। परिवहन निगम द्वारा अपने गठन के उपरांत प्रदेश के भीतर व बाहर विभिन्न बस सेवाएं चलाई जा रही है। परिवहन निगम द्वारा वर्ष 2023-24 अपने गठन वर्ष को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा एवं प्रदेश के लोगों को परिवहन निगम की योजनाओं के बारे में जागरुक किया जाएगा। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि परिवहन निगम द्वारा सर्वप्रथम परिवहन निगम की बसों एवं बस स्टैंड के फोटो व वीडियो मांगवाए जाएंगे।

सर्वश्रेष्ठ फोटो व वीडियो को परिवहन निगम द्वारा गठित निर्णायक मंडल द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा। जनता से आग्रह है कि वह प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र हिस्सा लें एवं अपने परिवहन निगम की बसों एवं बस स्टैंड से संंबंधित फोटो व वीडियो ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर भेजें। मंडलीय प्रबंधक ने बताया कि निगम की वेबसाइट पर यह लिंक 16 नवंबर से एक्टिवेट हो जाएगा व 30 नवंबर तक एक्टिवेट रहेगा, जो भी ग्राहक इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहें, वह लिंक पर फोटो व वीडियो अपलोड कर सकते हैं। प्रतियोगिता में पूर्ण जानकारी भी निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।