
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता है वही शनिवार का दिन भगवान श्री शनिदेव की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना जाता है इस दिन पूजा पाठ और व्रत आदि करने का विधान होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि महाराज की कृपा बरसती है लेकिन कुछ ऐसे भी काम है जिन्हें भूलकर भी शनिवार को नहीं करने चाहिए वरना शनि देव क्रोधित हो जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

शनिवार के दिन न करें ये काम—
शनिवार के दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए ऐसा करने से शनि महाराज क्रोधित हो जाते हैं और जातक उनकी कृपा से वंचित हो जाते हैं इसके साथ ही भूलकर भी जानवरों को नहीं मारना पीटना चाहिए ऐसा करने से भी शनि क्रोधित होते हैं लेकिन इस कार्य को शनिवार के दिन तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
ज्योतिष अनुसार शनिवार के दिन लोहे की खरीदारी करना भी शुभ नहीं माना जाता है ऐसा करने से शनि के क्रोध को सहना पड़ सकता है। इसके साथ ही आज के दिन भूलकर भी तामसिक चीजें जैसे मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने वालों पर शनिदेव की कृपा नहीं होती है और शनि भगवान उनसे सदा नाराज़ ही रहते हैं।
नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।