कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह

सिरोही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सत्याग्रह किया। सोमवार की सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल पर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सत्याग्रह को लेकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि भारत के अंदर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी उद्देश्य से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई है। देश में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर राहुल गांधी लगातार संसद में प्रधानमंत्री और बीजेपी सरकार से सवाल पूछते रहे हैं, जिनके जवाब उनके पास नहीं हैं. राहुल गांधी ने उन लोगों से कोई सवाल नहीं किया, इसके लिए उन्होंने आनन-फानन में उनकी सदस्यता रद्द कर दी. सत्याग्रह में पूर्व जिलाध्यक्ष चंदन सिंह देवड़ा, पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, पिंडवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अचल सिंह बलिया, भवानी सिंह समेत पांच पंचायतों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक