8 साल की मूक-बधिर बच्ची का रेप, दरिंदा गिरफ्तार

रांची: झारखंड के पलामू जिले में 35 साल के एक व्यक्ति को आठ साल की मूक-बधिर बच्ची का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का एक दस साल का बेटा भी है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र की है। बलात्कार का आरोपी कंचन कुमार शादीशुदा है और पंडवा क्षेत्र का रहनेवाला है। नाबालिग बच्ची को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम बच्ची अपने घर से थोड़ी दूर पर स्थित सदाबाह नदी की ओर गई थी। इसी दौरान पंडवा मोड़ का रहने वाला कंचन वहां पहुंचा।
सुनसान इलाके में बच्ची को ले गया और उसका बलात्कार किया। पीड़ित बच्ची की दादी ने बताया कि जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसे परिवार वाले ढूंढने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति बच्ची को नदी के सुनसान इलाके में ले गया है। लोगों के बताए अनुसार परिवार के लोग जगह पर पहुंचे तो बच्ची रो रही थी। आवाज सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
रात में मिलने के बहाने बुलाकर की दरिंदगी
डीयू (दिल्ली विश्वविद्यालय) की एक छात्रा से बंबल डेटिंग एप के जरिये दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग थाने में राघव ठाकुर नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी। पुलिस ने महिला आयोग की काउंसलर से पीड़िता की काउंसलिंग कराई। छानबीन के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पीड़िता का आरोप 18 जनवरी को आरोपी ने अपने फ्लैट पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। अब वारदात के करीब 10 माह बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत दी है।
मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली 23 वर्षीय पीड़िता उत्तरी दिल्ली में पीजी में रहती है। वह नॉर्थ कैंपस के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 17 जनवरी को उसकी दोस्ती बंबल डेटिंग एप के जरिये राघव ठाकुर नामक युवक से हुई। दोनों ने खूब चैटिंग की। अगले दिन 18 जनवरी को बातचीत के बाद राघव ने देर रात को मिलने की बात कर छात्रा को एक चाय की दुकान पर बुलाया। पीड़िता ने मना भी किया, लेकिन आरोपी के जोर देने पर वह उससे मिलने आ गई।
बातचीत के बाद आरोपी पीड़िता को अपने फ्लैट पर ले गया। देर रात करीब 3.00 बजे आरोपी ने जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता वापस अपने पीजी में आ गई। इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता से बातचीत करने का प्रयास करता रहा, लेकिन पीड़िता ने उससे मिलने और बातचीत से मना कर दिया। लोकलाज के डर से उसने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। अब 24 अक्तूबर को हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।