प्रयागराज में डकैतों का आतंक कारोबारी के घर लाखों की डकैती

अल्लाहाबाद : थरवई के हेतापट्टी बाजार में रविवार रात डकैतों ने एक व्यापारी के यहां डकैती डाली। वह जैसे ही घर से बाहर निकले बाजार के सुरक्षा गार्ड की उन पर नजर पड़ गई। टोकने पर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी व नातिन को भी मारकर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाजार में व्यापारियों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेतापट्टी बाजार के अशोक केसरवानी की कपड़े और आभूषण की दुकान है। इसी के पीछे घर में परिवार के साथ रहते हैं। अशोक केसरवानी को रविवार रात 1:00 बजे के बाद कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। वह जैसे ही बाहर निकले, आधा दर्जन डकैतों ने उन्हें दबोच लिया। उनकी दुकान से कई लाख रुपये के गहने और करीब दो लाख नगद लूट लिया। अशोक केसरवानी को बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके भाई संतोष केसरवानी के भी कमरे का दरवाजा खुलवाया और लूटपाट की। जाते समय बदमाशों ने संतोष केसरवानी व उनकी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। यहां से डकैत जैसे ही बाहर निकले कि उन पर सुरक्षा गार्ड रामकृपाल पाल की नजर पड़ गई। उसने उन्हें टोका तो नकाबपोश डकैतों ने उसकी हत्या कर दी।निकले बाजार के सुरक्षा गार्ड की उन पर नजर पड़ गई। टोकने पर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी व नातिन को भी मारकर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाजार में व्यापारियों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेतापट्टी बाजार के अशोक केसरवानी की कपड़े और आभूषण की दुकान है। इसी के पीछे घर में परिवार के साथ रहते हैं। अशोक केसरवानी को रविवार रात 1:00 बजे के बाद कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। वह जैसे ही बाहर निकले, आधा दर्जन डकैतों ने उन्हें दबोच लिया। उनकी दुकान से कई लाख रुपये के गहने और करीब दो लाख नगद लूट लिया। अशोक केसरवानी को बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके भाई संतोष केसरवानी के भी कमरे का दरवाजा खुलवाया और लूटपाट की। जाते समय बदमाशों ने संतोष केसरवानी व उनकी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। यहां से डकैत जैसे ही बाहर निकले कि उन पर सुरक्षा गार्ड रामकृपाल पाल की नजर पड़ गई। उसने उन्हें टोका तो नकाबपोश डकैतों ने उसकी हत्या कर दी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक