किसान आंदोलन को रालोद ने दिया समर्थन

मुजफ्फरनगर: जिले के जीआईसी मैदान में गाजीपुर की तर्ज पर भारतीय किसान यूनियन का विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। आंदोलन का आज चौथा दिन है और लगातार आंदोलन में राजनीतिक पार्टियां और विपक्षी पार्टियां पहुंच रही है जो अपना समर्थन दे रही है। उसी क्रम में आज राष्ट्रीय लोक दल के विधानमंडल के नेता और जिलाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पदाधिकारी पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया।

इस दौरान विधानमंडल के नेता और बुढाना से विधायक राजपाल बालियान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन को राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन है। किसानों के अधिकारों की लड़ाई किसान यूनियन और राष्ट्रीय लोकदल भी लड़ता है। तो इसीलिए भारतीय किसान यूनियन को राष्ट्रीय लोकदल का पूर्ण समर्थन है उन्होंने कहा कि हम किसानों के अधिकारों के लिए अलग से भी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर से हमने किसान संदेश कार्यक्रम चलाया हुआ है। जिसके द्वारा किसानों के लिखे हुए संदेश को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम को आज खत्म किया और 5 फरवरी की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि गन्ने का भाव नहीं पढ़ाया जाता है तो प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर राष्ट्रीय लोक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि रालोद के सारे विधायक हमारे साथ है और सभी विधायक यहां आएंगे। विधान दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि किसानों का यह मुद्दा संसद और विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

वहीं रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि आज हमारी पार्टी के विधान मंडल के नेता राजपाल बालियान के नेतृत्व में यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में पूरी पार्टी साथ है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक