विकासखंड स्तरीय कला उत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रायगढ़: रायगढ़ जिले के विभिन्न विकासखंडों में कला उत्सव से संबंधित विभिन्न विधाओं जिसमे एकल गायन (शास्त्रीय एवं लोकगीत) एकल नृत्य (शास्त्रीय एवं लोक नृत्य), वादन, चित्रकला (द्विविमीय एवं त्रिविमीय) मूर्ति कला, अभिनय आदि विधाओं में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा नवीं से 12वीं तक की विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला, जिला मिशन समन्वयक श्री एन.के.चौधरी के मार्गदर्शन शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल में 15 सितंबर 2023 को विकासखंड स्तरीय कला उत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रायगढ़ विकासखंड के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का पूरे उत्साह एवं मनोयोग से प्रदर्शन किया।
विभिन्न विधाओं के प्रदर्शन के बाद निर्णायकों के कुशल निर्णय पश्चात जिन विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए किया गया है जिसमे वादन (स्वर वाद्य) अर्पण गुप्ता- सेंट टेरेसा स्कूल रायगढ़, वादन (अवनाद्य वाद्य)- हर्ष राज सिंह-सेंट टेरेसा स्कूल रायगढ़, गायन (पारंपरिक)- वासुदेव दुबे साधुराम विद्या मंदिर, कु कात्यायनी पालके (शास नटवर इंग्लिश स्कूल)हिंदी माध्य. शालिनी शुक्ला-(आदर्श ग्राम्य भारती किरोड़ीमल नगर),गायन-शास्त्रीय (मुस्कान ठाकुर) आदर्श ग्राम्य भारती किरोड़ीमल नगर, खिलौने नमन सिन्हा- सेंट टेरेसा स्कूल सपना जयसवाल- शास नटवर अंग्रेजी स्कूल, नृत्य (शास्त्रीय)समृद्धि शुक्ला-सेंट टेरेसा स्कूल, नृत्य (लोक) रूद्र शर्मा -सेंट टेरेसा स्कूल पायल यादव, आदर्श ग्राम्य भारती किरोड़ीमालनगर, कु निकिता मेहर (शास नटवर इंग्लिश स्कूल)हिंदी माध्य., एकल अभिनय शिक्षा सिंह-जूटमिल, दृश्यकला (त्रिआयामी)विवेक प्रधान- सेंट टेरेसा स्कूल हर्षिता पटेल, सेंट टेरेसा स्कूल, दृश्यकला (द्विआयामी)नितिन चौहान- सेंट टेरेसा स्कूल ख्वाहिश देवांगन-सेंट टेरेसा स्कूल शामिल थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक