पार्टनर ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

जयपुर। जयपुर में एक साथी के नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। घूमाने के बहाने वह उसे खाटूश्यामजी ले गया था। घर नहीं लौटने पर ढूंढती मां को देखकर नाबालिग बेटी को छोड़कर आरोपी भाग निकला। मालपुरा गेट थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि मुरेना मध्य प्रदेश निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह मालपुरा गेट इलाके में परिवार के साथ रहती है। उनकी 16 साल की बेटी के साथ आरोपी उदय सिंह चौधरी ने रेप किया है। आरोप है कि 12 अक्टूबर को उनकी नाबालिग बेटी खाटूश्यामजी जाने की कहकर गइ थी। जो वापस घर नहीं लौटी। इधर-उधर ढूंढने पर भी नाबालिग बेटी नहीं मिली। अगले दिन ढूंढने के दौरान गोवर्धन नगर में एक लड़के साथ नाबालिग बेटी को जाते देखा।

उसको आते देखकर नाबालिग बेटी को आरोपी लड़का छोड़कर भाग निकला। नाबालिग बेटी से पूछने पर बताया कि उसका नाम उदय सिंह चौधरी है, वह उसके साथ जॉब करता है। आरोपी उदय उसको शादी करने का वादा करके अपने साथ खाटूश्यामजी के लेकर गया था। आज ही हम खाटूश्यामजी से वापस आए थे और उसके दोस्त के रूके हुए थे। पिछले 2 महीने पहले आरोपी उदय ने उसके साथ रेप किया था। नाबालिग बेटी के आपबीती सुनाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक