मनीषा रानी ने विक्की कौशल के साथ लगाए ज़बरदस्त ठुमके, देखे वीडियो

मुंबई | ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ की सेकेंड रनर अप रहीं मनीषा रानी के हाथ बैक-टू-बैक लॉट्री लग रही है। जब वह घर के अंदर थीं, तब उन्हें निकलते-निकलते टोनी कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक वीडियो मिल गया था। अब वह नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर विक्की कौशल संग ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने खुद एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर फुकरा इंसान से लेकर जद हदीद ने रिएक्ट भी किया है। क्या कहा है, आइए बताते हैं।
दरअसल, विक्की कौशल जल्द ही फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में नजर आने वाले हैं। उसका एक गाना जन्माष्टमी के पहले रिलीज किया गया है। वह सबके साथ उस पर रील्स बना रहे हैं। गाने का नाम है- कन्हैया ट्विटर पे आजा। अब इसी पर एक्टर के साथ मनीषा रानी ने जबरदस्त डांस किया और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसको देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

जद हदीद और फुकरा इंसान का रिएक्शन
मनीषा रानी के इस वीडियो पर फुकरा इंसान ने रिएक्ट किया। लिखा, ‘बहुत गर्व है।’ इसके साथ एक रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया। अभिषेक मल्हन के इस कमेंट पर अब तक 80 हजार से ज्यादा लाइक्स और 1400 से ज्यादा रिप्लाई आ चुके हैं। अभीषा फैन्स ये देख खुशी से झूम रही है। वहीं, राजीव अदातिया ने भी ताली बजाई है। इसके अलावा जद हदीद ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘बाबू, तुमने तो आग लगा दी। (बाबू यू आर ऑन फायर।’ साथ ही फायर और रेड हार्ट इमोजी शेयर की।
विक्की कौशल को मनीषा ने बताया था जीजा
मनीषा रानी का हाल ही में एक वीडियो आया था। वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। वह किसी इवेंट में शामिल होने आई थीं, जिसमें विक्की कौशल भी आ रहे थे। पपाराजी ने मनीषा को देखते ही घेर लिया और सवाल पूछा कि उन्हें कैसा लग रहा है कि वो विक्की कौशल से मिलेंगी! इस पर मनीषा ने कहा था, ‘विक्की कौशल तो मेरे घर के ही हैं। मेरे जीजाजी लगते हैं। कटरीना मेरी बहन है। और खासकर विक्की कौशल ने मुझे बोला कि मनीषा आइए, तो आना ही था।’


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक