क्या है रोज अचार खाने के नुकसान

अचार खाने के नुकसान : अचार एक ऐसा फ़ूड है जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मुँह में पानी आ जाता है। अचार कई चीजों का बनता है आम , नीबू, करोंदा, आंवला, गोभी, गाजर, मूली, करेला और भी सब्जियां। खाना खाते समय अचार का सेवन खाने का स्वाद बढ़ा देता है। कुछ लोग रोज खाने के साथ अचार खाते है लेकिन क्या आप जानते है रोज अचार का सेवन आपको नुकसान पंहुचा सकता है। रोज अचार खाना सही नहीं होता तो जानिये क्या है ज्यादा अचार खाने के नुकसान।

बहुत अधिक सोडियम ; अचार या इसी तरह के नमकीन खाद्य पदार्थों में मौजूद उच्च सोडियम प्राकृतिक क्रिया के माध्यम से रक्तचाप बढ़ाता है। बहुत अधिक अचार खाने से अतिरिक्त सोडियम क्लोराइड का सेवन बढ़ जाता है, जिससे उच्च रक्तचाप और अन्य पुरानी बीमारियाँ हो सकती हैं।
किडनी पर असर ; एक नियमित मध्यम आकार के आम के अचार में लगभग 569 मिलीग्राम सोडियम होता है। हमारे शरीर को प्रतिदिन 2,300 मिलीग्राम की आवश्यकता होती है। अगर अचार में नमक की मात्रा अधिक हो तो भोजन के साथ सोडियम की मात्रा भी बढ़ जाती है। इसके कारण वॉटर रिटेंशन, पेट में सूजन, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी पर असर देखने को मिलता है। जिन खाद्य पदार्थों में नमक की मात्रा अधिक होती है वे कैल्शियम के अवशोषण को कम कर देते हैं। जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं.
उच्च कोलेस्ट्रॉल ; तेल का प्रयोग सबसे ज्यादा अचार बनाने में किया जाता है. यह तेल कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है। अचार के बार-बार सेवन से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, हाई कोलेस्ट्रॉल न सिर्फ दिल को बल्कि लिवर को भी नुकसान पहुंचाता है। आपको बता दें कि अचार के तेल में ट्रांस फैट होता है, जो एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, इसलिए अगर आप अचार खाते हैं तो सीमित मात्रा में ही खाएं. कोशिश करें कि इसे हर बार अपनी डाइट में शामिल न करें