सचिन ने 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले

इंटरव्यू : बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली आइपीएल में एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापसी कर रहे हैं। क्रिकेटरों की चोट और आइपीएल व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कार्यप्रबंधन को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव ने कहा कि जब तक खिलाड़ी है तब तक उसे खेलते रहना चाहिए। अभिषेक त्रिपाठी ने सौरव गांगुली से विशेष बातचीत की। पेश हैं मुख्य

सौरव गांगुली – यह चलता रहता है। पहले भारतीय टीम के लिए इतने समय तक क्रिकेट खेला, फिर पांच साल के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) अध्यक्ष बना। फिर एक साल दिल्ली के लिए कोचिंग की और फिर बीसीसीआइ अध्यक्ष बना और अब फिर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी। प्रशासक में कार्यकाल तय होता है, यहां अच्छा करेंगे तो आगे भी जारी रख सकेंगे। मेरे लिए सभी अलग-अलग भूमिका चुनौतीपूर्ण रहीं।
सौरव गांगुली – हां, मेरी बात होती है। अभी 20-25 दिन पहले ही मैंने रिषभ से बात की थी। मैं हमेशा कहता हूं कि वह काफी युवा हैं, अभी उन्हें लंबा सफर तय करना है। उनके साथ हुआ हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था। हम चाहते हैं वह पूरी तरह ठीक होकर वापसी करें। कोई जल्दबाजी न करें। वह अभी 10-12 साल खेल सकते हैं। हां दिल्ली की टीम को उनकी कमी खलेगी। हमारे लिए वह काफी महत्वपूर्ण थे, लेकिन चोट को लेकर आप कुछ नहीं कर सकते।