
रायपुर। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति द्वारा रायपुर शहर के 108 सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 दिसंबर को सफाई मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति ने 11वें वर्ष यह आयोजन किया।
त्रिलाकी मां कालीबाड़ी समिति के सचिव विवेक बर्धन ने बताया कि इस समारोह का आयोजन 25 दिसंबर को किया गया।

भारत माता की आरती के पश्चात रायपुर शहर के 108 सफाई मित्रों को वस्त्र वितरण कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघ चालक डॉ. पूर्णेंदू सक्सेना थे। समारोह की अध्यक्षता नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के अध्यक्ष पार्षद आकाशदीप शर्मा ने की। समारोह का संचालन लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने किया। यह समारोह डॉ. राजेंद्र नगर स्थित त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।