छत्तीसगढ़भारतराज्य

जिले में अब तक 1 लाख 55 हजार मीट्रिक टन धान उपार्जन

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते एक महीने मे 1 लाख 55 हजार मीट्रिक टन धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। जिले के 129 धान उपार्जन केन्द्रों में 102 सहकारी समिति द्वारा धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा लगातार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी व उठाव की जानकारी ले रहे हैं साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दें रहे हैं, ताकि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या ना आये। बेमेतरा जिले के धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे है। मालूूूम हो कि पिछले 1 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा जिले के धान खरीदी केंद्रों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। शुरुआत में जिले के 106 धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 448 पंजीकृत किसानों का टोकन कट गया था। पहले दिन 409 किसानों से 18501 क्विंटल धान की खरीदी की गयी।

जिला खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी ने बताया कि उपार्जित धान के उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 40 मिलर्स से अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है एवं जिले के उपार्जन केन्द्रों से अनुबंधित मिलर्स द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों से सीधे धान का उठाव के लिए 384 में टन का डी. ओ. जारी किया गया है। जारी डी.ओ के विरूद्ध मिलर्स द्वारा धान का उठाव प्रारभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया की अब तक 30 नवंबर की स्थिति में कुल उपार्जन 154960.36 मि.टन हों चूका हैं। डीओ जारी 63713.80 मि.टन, डीओ में उठाव 31426.96 मि.टन, डीओ में उठाव शेष 32287 मि.टन, केंद्रों में शेष स्टाक 123533.40 मि.टन है। उन्होंने बताया की अभी तक 338.63 करोड़ रुपये की खरीदी की जा चुकी है, जिसमे 31683 किसान लाभान्वित हों चुके है। भुगतान की पुष्टि 27538 कृषक, राशि 292.90 करोड़। खाद्य अधिकारी ने बताया की अगले 7 दिवस के लिए समितियों में बारदाना की उपलब्धता सभी केंद्रों में उपलब्ध है तथा बफर लिमिट से अधिक स्टाक वाले केंद्रों की संख्या 49 हैं। जिले में खरीफ सीजन 2023-24 में जिले में 158529 किसानों ने धान विक्रय के लिए सहकारी समितियों में पंजीयन कराया है। पिछले साल 1 लाख 53 हजार किसानों ने धान विक्रय के लिए सहकारी समितियों में पंजीयन कराया था। जिनका रकबा 1 लाख 83 हजार 242 हेक्टेयर था। जो बढ़ कर इस साल 1 लाख 85 हजार 928 हेक्टेयर हो गया है। इस साल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 802842 मीट्रिक टन है। पिछले साल अनुमानित लक्ष्य 679187 मीट्रिक टन था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक