दिल्ली पहुंचे अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन

दिल्ली। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन दिल्ली पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने इनका स्वागत किया। ऑस्टिन भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। पालम हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बता दें कि भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच अहम विषयों पर बात होगी। दोनों देशों के संबंधों में पिछले कुछ साल में काफी मज़बूती आई है। ऐसे में इन संबंधों को और मज़बूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही डिफेंस सेक्टर और दोनों देशों की एक-दूसरे के प्रति विदेश नीति पर भी बात की जाएगी जिससे भारत और अमेरिका दोनों ही डिफेंस सेक्टर में और मज़बूत बने और साथ ही दोनों के बीच परस्पर समन्वय भी बना रहे। दोनों देशों के बीच डिफेंस पार्टनरशिप को मज़बूत करते हुए कई एडवांस हथियार और फाइटर जेट्स भारत में बनाए जाएंगे, जिससे भारत का डिफेंस मज़बूत होगा। इन सभी विषयों के अलावा कुछ अन्य अहम विषयों पर भी 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद में बात होगी।
#WATCH | US Secretary of Defence Lloyd Austin arrives in Delhi; received by Defence Minister Rajnath Singh, Chief of Defence Staff General Anil Chauhan
Austin will co-chair the India-US 2+2 Ministerial Dialogue and hold a bilateral meeting with Defence Minister Rajnath Singh. pic.twitter.com/N6YZRiZlpX
— ANI (@ANI) November 9, 2023
#WATCH | US Secretary of Defence Lloyd Austin being accorded the Guard of Honour at Palam airport, in Delhi pic.twitter.com/jBSegW4k7P
— ANI (@ANI) November 9, 2023