हाथियों के पहाड़ चढ़ने का वीडियो हुआ वायरल

पहाड़ों पर हाथी नहीं होते लेकिन प्रदेश में अब हाथी पहाड़ चढ़ने लगे हैं। बीते दिनों हाथियों के पहाड़ चढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद अब अल्मोड़ा के सल्ट में हाथियों का झुंड पहुंच गया। यहां हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया।

प्रदेश में अब हाथी पहाड़ चढ़ने लगे हैं। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में हाथियों का झुंड एक गांव में पहुंच गया। गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं हाथियों के झुंड ने राजा हरूहीत के मंदिर को भी तोड़ दिया। इसके साथ ही हाथियों ने लोगों की फसल बर्बाद कर दी।

गांव में अचानक से हाथी आने के कारण लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार की रात हाथियों का झुंड गांव में घुस गया। जिसके बाद हाथियों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। जिस से लोगों में हड़कंप मच गया। कॉर्बेट पार्क से सटे इस क्षेत्र में कभी-कभार हाथी पहुंचते थे। लेकिन कुछ समय से लगातार हाथी यहां आ रहे हैं। जिस से लोगों में डर का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक शाम होते ही हाथी गांव में घुस आ रहे हैं। जिस कारण महिलाएं अकेले जंगल नहीं जा पा रहीं हैं। लोगों को बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में डर लग रही है। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक