क्या बुखार आने पर नहाना जरुरी है या नहीं

हेल्थ न्यूज़: बुखार आने पर अक्सर लोग नहाना बंद कर देते हैं। अधिकतर लोग बुखार में नहाने को हानिकारक मानते हैं। उनका मानना है कि इससे तबीयत और भी खराब हो सकती है. वहीं कुछ लोग बुखार होने पर भी नहाना पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बुख़ान में नहाना चाहिए या नहीं. आइए जानते हैं डॉक्टर इस बारे में क्या सलाह देते हैं…

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं?

डॉक्टर के मुताबिक बुखार में नहाने से कोई परेशानी नहीं होती है. बुखार आने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। शरीर में दर्द भी होने लगता है, कमजोरी आ जाती है। ऐसे में कुछ लोगों का नहाने का मन नहीं करता है. ऐसे में गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है। नहाने से बुखार का असर कम हो सकता है। इससे मांसपेशियां रिलैक्स रहती हैं। अगर आप गुनगुने पानी से नहाते हैं तो आपको शरीर के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, अगर बुखार तेज है तो बहुत ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए।

वायरल बुखार में स्नान क्या करें?

1. बुखार होने पर ज्यादा गर्म या ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इससे शरीर को आराम मिलता है, दर्द दूर हो जाता है।

2. अगर आप बुखार में नहाने जा रहे हैं तो कुछ देर के लिए ही नहाएं। ज्यादा देर तक पानी में रहने से समस्या बढ़ सकती है.

3. हल्के साबुन और पानी से शरीर को धीरे से साफ करें। जिस जगह पर पसीना जमा होता है उस जगह को अच्छी तरह साफ करें ताकि बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन न हो।

वायरल बुखार, नहाते समय क्या न करें?

1. बुखार में ठंडे पानी से न नहाएं. इससे रक्तवाहिकाओं के सिकुड़ने का खतरा रहता है, जो कंपकंपी पैदा करके शरीर की ऊर्जा को नष्ट कर सकता है।

2. ज्यादा देर तक नहाने से बचें.

3. बहुत अधिक गर्म पानी से नहाने से रक्त वाहिकाएं अधिक फैल सकती हैं, जिससे रक्तचाप कम हो सकता है और चक्कर या बेहोशी हो सकती है।

4. ज्यादा रगड़कर नहाने से बचें. इससे शरीर अति-उत्तेजित हो सकता है, जिससे थकान बढ़ सकती है।

5. अगर बुखार में नहाने का मन नहीं है तो तौलिये को सामान्य पानी में भिगोकर धीरे-धीरे शरीर को साफ करें। इससे बुखार से राहत मिल सकती है.


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक