राजस्थान

तेरापंथ धर्म संघ में साध्वी कुंथुश्री के अध्यात्म मिलन पर कार्यक्रम

यह विचार अखिल भारतीय अणुव्रत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र जैन (भिवानी) ने मंगलवार को व्यक्त किए।

चूरू: तेरापंथ धर्म संघ में एक गुरु और एक विधान की परंपरा है जो अनवरत जारी है। यह विचार अखिल भारतीय अणुव्रत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र जैन (भिवानी) ने मंगलवार को व्यक्त किए।

जसकरण सुराणा हवेली में सिवानी से पदयात्रा कर पहुंची आचार्य महाश्रमण की शिष्या शासनश्री साध्वी कुंथुश्री के अध्यात्म मिलन पर यह कार्यक्रम हुआ। सुराणा हवेली में प्रवास कर रही आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी सूरजप्रभा ने साध्वियों का आध्यात्मिक अभिनंदन किया।

शासन सेवी सम्मान प्राप्त एडवोकेट सुरेंद्र जैन ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ सबसे अनुशासित संघ है। देश में आज एक संविधान और एक ध्वज की व्यवस्था समाहित हो पाई है, जबकि तेरा पंथ धर्म संघ के संस्थापक आचार्य भिक्षु ने आरंभ से ही ऐसी व्यवस्था कायम की थी। यही कारण है कि तेरापंथ धर्म संघ और उसके आचार्य आज भी समग्र धर्म पंथ में सर्वोपरि माने जाते हैं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक