2 कुत्तों का दिखा खतरनाक रूप, 15 से ज्यादा लोगों को बनाया निशाना

मोदीनगर: मोदीनगर की गोविन्दुपरी कॉलोनी में दो कुत्तों ने जमकर ताड़व मचाया। कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। डर के कारण लोग अपने अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रैबिज का इजेक्शन लगाने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों कुत्ते पागल हो गए हैं।

मोदीनगर की गोविन्दुपरी कॉलोनी में कुत्तों का आंतक चरम है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को दो कुत्तों ने अचानक लोगों ने हमला करना शुरू कर दिया। गोविन्दपुरी कॉलोनी में हनुमान चौक के पास जो भी व्यक्ति गुजर कुत्तों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है।

कुत्तों के काटने से मुकेश ,मोनू ,अनिल ,रजनी ,सतबीर ,रीना,अशोक ,अंकुश ,विपिन ,शिवा ,आकाश ,शिवदेव ,कोमल ,पप्पु सहित कई लोग घायल हुए है। इतना ही नहीं कुत्तों ने बुधवार सुबह भी कई लोगों पर हमला किया है।

नगर पालिका परिषद अभी तक कुत्तों को पकड़ा नहीं पाई है। डर के कारण लोगों अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कुत्तों को कपड़ने के लिए टीम भेजी गई है। घायल लोगों ने सामुदायिक केन्द्र में रैबिज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक