दिवाली पर क्या है पूजा का सही मुहूर्त

दिवाली ; कल यानी 12 नवंबर को दिवाली है। लोगों में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को होगा या 13 नवंबर को। वहीँ दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की कृष्ण अमावस्या के दिन मनाया जाता है।साथ ही लोग कंफ्यूज है कि पूजा कब करे और कैसे करे जानिय।

अमावस्या तिथि:-
अमावस्या तिथि प्रारंभ : 12 नवंबर 2023, रविवार को दोपहर 02:44 से प्रारंभ।
अमावस्या तिथि समाप्त : 13 नवंबर 2023, सोमवार को दोपहर 02:56 पर समाप्त।
लक्ष्मी पूजा का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त : 12 नवंबर 2023 को शाम 05:39 से 07:35 के बीच।
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त दिल्ली टाइम के अनुसार-
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11:43 से 12:27 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 01:53 से 02:36 तक।
पूजा काल : शाम को 06:12 से रात्रि 08:12 तक।
प्रदोष काल: शाम को 06:01 से रात्रि 08:34 तक।
वृषभ काल: शाम को 06:12 से रात्रि 08:12 तक।
अमृत काल : शाम 05:40 से रात्रि 07:20 तक।
निशिथ काल मुहूर्त : रात्रि 11:39 12:32 तक।
कार्तिक कृष्ण पक्ष के अमावस्या की रात को सबसे घनेरी रात माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन माता लक्ष्मी और कालिका का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन दोनों की पूजा का खास महत्व है। दीपावली की पूजा रात में ही की जाती है। इस दिन घर को साफ स्वच्छ करके घर के अंदर और बाहार चारों दिशाओं में दीपक जलाने ने माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।