बच्चों की बिक्री रैकेट मामले में महिला गिरफ्तार

चेन्नई (आईएएनएस)। तमिलनाडु पुलिस ने मंगलवार को नमक्कल जिले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला नवजात की बिक्री रैकेट का हिस्सा थी।

महिला की पहचान बालमणि के रूप में हुई है। पुलिस ने 15 अक्टूबर को रैकेट का भंडाफोड़ किया था और तिरुचेंगोडु के सरकारी अस्पताल की डॉक्टर ए. अनुराधा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने डॉक्टर के एक सहयोगी टी. लोगम्बल को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि लोगाम्बल दंपतियों को अपने बच्चे निःसंतान दंपतियों को बेचने के लिए मजबूर कर रहा था। वहीं, अब तक सात नवजात बेचे जा चुके हैं।
तिरुचेनोग्डु पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) 370 (4) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 81 और 87 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि लोगाम्बल शिशुओं को बेचते समय दलाल के रूप में काम करता था। लोगम्बल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को रैकेट में बालमणि की भूमिका के बारे में बताया था, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Man held for killing woman, pouring acid on face to hide identity in Delhi