एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 6 दमकलकर्मी घायल

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में आग की घटना ने जमकर तहलका मचाया। दरअसल आगजनी की घटना बीती रात के वक्त हुई, यहां एक एक केमिकल फैक्ट्री को आग ने निशाना बनाया था। दिल्ली के बवाना इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि, आग को बुझााने के लिए घटनास्थल पर दमकल की कुल 30 गाड़ियां पहुंची और मौके पर पहुंचकर केमिकल फैक्ट्री में लगी आग को बुझान का अभियान शुरू किया गया। दमकल विभाग के अनुसार, राहत-बचाव कार्य के दौरान दमकल विभाग के कुल 6 कर्मी घायल हो गए हैं। आग बुझाने का कार्य अब भी जारी है।
तो आग की घटना के बारे में अग्निशमन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, “आग बुझाने के लिए कुल 30 टेंडर मौके पर मौजूद हैं। 6 अग्निशमन कर्मियों को भी चोटें आई हैं। कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि, आस-पास हड़कंप मच गया। काले धुएं का गुबार चारों ओर छा गया। घटनास्थल पर दमकल की 30 गाड़ियां होने के बावजूद भी आग को काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है, फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
