OnePlus Ace 2 Pro में मिलेंगे यह फीचर

वनप्लस का नया फोन वनप्लस ऐस 2 प्रो चीन में लॉन्च के लिए तैयार है। वनप्लस ऐस 2 प्रो इसी महीने लॉन्च होगा। वनप्लस ने इस फोन के लॉन्च की जानकारी चीनी सोशल मीडिया ऐप वीबो के जरिए दी है। वनप्लस ऐस 2 प्रो की प्री-बुकिंग भी चीन में शुरू हो गई है। लॉन्चिंग से पहले वनप्लस ऐस 2 प्रो के फीचर्स भी सामने आ गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस ऐस 2 प्रो को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और 24 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस ऐस 2 प्रो 16 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे और वनप्लस ऐस 2 प्रो को दो रंगों ब्लैक और सियान में पेश किया जाएगा। इसके साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। फोन को कंपनी की चीनी साइट पर भी लिस्ट किया गया है।उम्मीद है कि वनप्लस ऐस 2 प्रो को 6.7 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX890 सेंसर मिल सकता है। वनप्लस का यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।
