Top Newsभारत

बदमाशों ने महिला की गला रेतकर कर दी हत्या, डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पहुंची पुलिस

बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र में चोरी करने की नियत से आए बदमाशों ने एक वृद्ध महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। मृतक महिला नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार की मां थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना भगवानपुर गांव की है, जहां एक 83 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान फूल कुमारी देवी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार अपनी मां के साथ बिहार शरीफ में रहते थे। दीपावली में वृद्ध महिला फूल कुमारी देवी अपनी गांव भगवानपुर आ गई थी। घर में वे अकेले रहती थी।

इसी का फायदा अज्ञात चोरों ने उठाते हुए चोरी के नियत से घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या की। अरविंद कुमार मंत्री श्रवण कुमार के काफी करीबी बताए जाते है। घटना की सूचना मिलने के बाद राजगीर के डीएसपी प्रदीप कुमार भी पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने कहा की घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक