बटुआ ले गया बंदर, चोरी का आरोप लगा थाने पहुंची महिलाएं

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को बड़ा रोचक हास्यपद मामला सामने आया। यहां एक घर की छत से बंदर बटुआ उठा ले गया। बटुआ गायब होने से महिला परेशान थी। बटुआ बंदर ले गया यह बात उसे पता नहीं थी।
परेशान महिला ने मोहल्ले में पता किया। उसे मालूम हुआ की उसका बटुआ बंदर सुलेखा के घर की छत पर लेकर गया है। फिर महिला ने सुलेखा के घर का दरवाजा खटखटाया तो वह बाहर निकली। इतने में ही महिला ने सुलेखा पर बटुआ चोरी का आरोप लगने लगी।
सुलेखा कुछ समझ पाती, तब तक महिला ने उसे तमाम उल्टी-सीधी बातें उसको कह डाली। मोहल्ले की तमाम महिलाओं की भीड़ जुट गई। बात नहीं बनी तब महिलाएं काशीपुर तिराहा पुलिस चौकी पहुंची।
मामला भैंसिया गांव का है। यहां सत्यवीर सिंह की पत्नी प्रवेश कुमारी ने बताया कि उनका बटुआ पानी से भीग गया था। इसलिए सूखने के लिए छत पर रखा था। इसमें 15000 रुपए और एक जोड़ी सोने के कुंडल थे। जिसे बंदर उठाकर सुलेख की छत पर ले गया था, अब सुलेखा है कि बटुआ होने की बात सखर नहीं रही है।
इस मामले में चौकी इंचार्ज ओम शुक्ल ने दूसरे पक्ष सुलेखा और उसके परिवार वालों को भी पुलिस चौकी पर बुलवाया। करीब 3 घंटे तक समझौता वार्ता चली लेकिन बात नहीं बनी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि पड़ताल के दौरान सुलेखा के घर के पीछे की सकरी गली में बंदर बटुआ को देखता हुआ मिल गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक