मंदिरों में सजी आकर्षक झांकियां, आज जन्मेंगे कृष्ण कन्हाई

कोटा। कोटा कृष्ण जन्माष्टमी गुरुवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। 8 सिमम्बर शुक्रवार को नन्दोत्सव की धूम रहेगी। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना व दर्शन का दौर चलेगा। प्रमुख कृष्ण मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। कुछ मंदिरों में बुधवार से ही झांकियों के दर्शन करवाए गए। कुछ मंदिरों में गुरुवार को झांकियों को खोला जाएगा। श्रद्धालु व्रत-उपवास रखेंगे। रात को कृष्ण जन्म के बाद उपवास खोलेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अहीर समाज कोटा की ओर से समाज के छात्रावास गणेश नगर में झांकी स्थापित कर भजन संध्या आयोजित की जाएगी। यहां विभिन्न कृष्ण लीलाओं की जीवंत झांकियां बनाई जाएगी। हाड़ौती अहीर सभा के महासचिव महावीर यादव ने बताया कि यादव आराध्य भगवान श्रीकृष्ण का जन्म समाज की ओर से धूमधाम से मनाया जाएगा। 8 सितंबर को नंदोत्सव के अवसर पर संकीर्तन शोभायात्रा निकल जाएगी। शोभायात्रा महावीर नगर थर्ड स्थित श्रीदंडवीर हनुमानजी मन्दिर से आरंभ होकर संतोषी नगर चौराहे होती हुई समाज के सामुदायिक भवन श्रीनाथपुरम पहुंचेगी।
इस अवसर पर समाज के भवन में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया जाएगा। अंत में भगवान की महाप्रसादी होगी। मुकुंदरा विहार स्थित हरे कृष्ण मंदिर में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लासपूर्वक धूमधाम से मनाया जाएगा। अध्यक्ष अमितासन दास ने बताया कि गुरुवार प्रात: 4.30 बजे मंगला आरती होगी। दर्शन आरती प्रात: 7.30 बजे भव्य दर्शन के साथ होंगे। दिनभर मंदिर में हरिनाम संकीर्तन के साथ भगवान के मनोरम दर्शन भक्तों के लिए खुले रहेंगे। भगवान का दिव्य शृंगार कर मंदिर परिसर को फूलों से सजावट की जाएगी। भगवान को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। विभिन्न प्रकार की जीवंत झांकियां सजाई जाएंगी। भगवान का भव्य महाअभिषेक, पंचामृत, पंचगव्य, नाना प्रकार के फलों के रसों से, औषधियों तथा पवित्र नदियों के जल से किया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान की महाआरती की जाएगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक