कार ने बाइक को सामने से टक्कर मारी, दो की मौत

अलवर। अलवर शहर में अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित ढाई पैड़ी के पास सोमवार रात 10 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ दिया। दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के परिजन अमरचंद ने बताया कि मृतक भूपेंद्र सैन पुत्र देवकी नंदन (28) निवासी उमरैण सैलून पर काम करता था। जो रात करीब 10 बजे मोनू सैन पुत्र होतीराम (24) निवासी इमलाड़ी भी सैलून पर काम करता था। दोनों रात को काम करने के बाद गांव लौट रहे थे। ढाई पैड़ी के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। जिससे भूपेंद्र सैन की मौके पर मौत हो गई। वहीं मोनू को जयपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में थानागाजी के पास दम तोड़ दिया। दोनों के परिवार खेती व मजदूरी करते हैं। माेनू अविवाहित है। मोनू माता पिता की दो संतानों में से एक था। भूपेंद्र के दो भाई हैं। उसके पिता व परिवार भी मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि मोनू भूपेंद्र का ममेरा भाई था। वह इमलाड़ी का रहने वाला था। सैलून के काम से वे उमरैण लौट रहे थे। अलवर शहर में मनुमार्ग पर कमला नर्सिंग होम के पास शॉर्ट हैंड के नाम के सैलून पर काम करते थे।
