पत्नी मायके नहीं लौटी, तो युवक ने पिया ज़हर

उज्जैन। पत्नी मायके से नहीं लौटी तो एक युवक ने अपने घर पर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए स्वजन ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। स्वजन ने ससुराल वालों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मुकेश गुर्जर उम्र 24 वर्ष निवासी घोंसला का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारड़ा निवासी मधुबाई से विवाह हुआ था। कुछ दिन पूर्व मधुबाई अपने मायके गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौट रही थी। दीपावली पर भी वह घर नहीं आई थी।

मुकेश पत्नी को लेने के लिए तीन बार अपने ससुराल जा चुका था। मगर उसके ससुराल वाले मधुबाई को भेज नहीं रहे थे। बुधवार को भी मुकेश अपने ससुराल गया था। जहां से वह देर शाम अकेले ही वापस लौट गया था। घर आने के बाद मुकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई महेश और सुमेर ने पुलिस को बताया कि सास-ससुर ने मधुबाई को मुकेश के साथ नहीं भेजा और मारपीट भी की। इसी बात से नाराज होकर मुकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक