Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतमध्य प्रदेशराज्य

शादी से एक दिन पहले दुल्हन से मनाई सुहागरात, रिश्ता टूटा

रीवा। रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी से महज एक दिन पहले ही दुल्हन के साथ ऐसी घटना हुई जिससे उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए। गांव के ही एक लड़के ने शादी से एक दिन पहले दुल्हन बनने जा रही लड़की की आबरू को तार-तार कर दिया। होने वाली दुल्हन के साथ रेप की खबर जब लड़के वालों को लगी तो उन्होंने शादी से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ रेप की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। घटना रीवा जिले के सगरा थाना इलाके के एक गांव की है। जहां रहने वाली अदिति (बदला हुआ नाम) की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से एक दिन पहले अदिति किसी काम से घर से बाहर निकली थी।

इसी दौरान अभिषेक त्रिपाठी नाम के युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। रेप करने के बाद आरोपी अभिषेक ने अदिति को धमकी भी दी कि अगर शादी की या फिर किसी को इसके बारे में बताया तो जान से मार देगा। हवस का शिकार होने के बाद अदिति (बदला हुआ नाम) आरोपी अभिषेक की धमकी से इस कदर डरी हुई थी कि उसने परिवारवालों को घटना के बारे में नहीं बताया। लेकिन शादी वाले दिन अदिति के साथ हुई हैवानियत की खबर लड़के वालों तक पहुंच गई और उन्होंने शादी से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। लड़के वालों के रिश्ता तोड़ते ही शादी की तैयारी में जुटे अदिति के परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उन्होंने जब अदिति को भरोसे में लेकर उससे बात की तो अदिति ने परिजन को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन अदिति को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से अदिति को परेशान कर रहा था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक