बेटी को बचाने के लिए कुएं में कूदी मां, दोनों की मौत

धनबाद : धनबाद के बनतुलसी धौडा में शनिवार को कुएं में गिरने से मां बेटी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मालो देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ घर के पास कुएं में नहाने और कपड़े धोने गई थी। इस दौरान बड़ी बेटी कुएं से पानी निकाल रही थी। इस क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। जिसके बाद बेटी को बचाने के लिए मां भी कुएं में छलांग लगा दी। वहीं, मौजूद छोटी बेटी मौके पर से दौड़कर भागी और अपने आस पड़ोस के लोगों को घटना से संबंधित जानकारी दी। घटना की खबर पर मौके पर सभी लोग पहुंचे दोनों मां बेटी को कुएं से बाहर निकाल कर फौरन उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन, रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं, ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मतृका का पति मजदूरी करने गया था। घटना तेतुलमारी थाना क्षेत्र की बनतुलसी धौडा की है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जिसके बाद मामले से संबंधित मौजूद लोगों से जानकारी ली। आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। ग्रामीणों ने घटना को लेकर प्रबंधन और नगर निगम को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पहले उन्हें आरएन सिंह चंदौर से विस्थापित कर यहां बसाया गया। लेकिन, प्रबंधन द्वारा उन्हें पानी का इंतजाम नहीं कराया गया। कई बार पीट वाटर की मांग को उन्हें शिकायत की गई। लेकिन, इसपर कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं, शवों के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के समझाने बुझाने पर ग्रामीण माने। फिलहाल, मृतका के माता-पिता के बिहार से आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुटी है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
