अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी का गेट फांदा, तो, दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने घेरा

�
लखनऊ (आईएएनएस)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गेट फांदकर जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने को लेकर सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने निशाना साधा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं थी वो क्या करने गए थे। वहीं, सरकार के दूसरे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा को अराजकता और गुंडई पसंद है, आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आचरण से सिद्ध हो गया है।
दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी गए थे। उन्हें अंदर जाने से रोकने के लिए गेट बंद कर ताला लगा दिया गया था, जिस पर अखिलेश यादव अपने समर्थकों सहित गेट फांदकर अंदर कूद गए और माल्यार्पण किया।
इस मामले को लेकर भाजपा सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री उन पर हमलवार हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को लोकनायक जयप्रकाश की जयंती मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है। वो उसी कांग्रेस की गोद में बैठे हैं, जिसने देश में आपातकाल थोपकर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया। जब उन्हें जेपीएनआईसी के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी तो वो वहां क्या करने गए थे। वो सिर्फ कवरेज पाने के लिए नौटंकी कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसी तरह इस बार भी कांग्रेस को उखाड़कर फेंक देगी। इस तरह की हरकतों से कुछ नहीं होने वाला है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमेशा कानून तोड़कर अराजकता फैलाना समाजवादी पार्टी का पुराना काम रहा है। अगर इतना अच्छा कूदना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जानते हैं तो उनको एशियन गेम्स में जाकर भारत के लिए कुछ और मेडल लाने के लिए काम करना चाहिए।