अनोखी कलाकारी! शख्स ने अखरोट के अंदर ही बना डाला घर

हर इंसान अपनी अनोखी पहचान बनाता हैं, खासतौर से वह उसकी कला के लिए जाना जाता हैं। दुनियाभर में आपको कई ऐसे कलाकार मिल जाएंगे जिनकी कला सभी को हैरत में डाल देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें अनोखी कलाकारी देखने को मिल रही हैं। यहां अखरोट के अंदर ही अपनी कला से घर बना डाला हैं। ट्विटर अकाउंट पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया गया हैं। इसमें एक आर्टिस्ट अखरोट के साथ खूबसूरत डिजाइन बनाता नजर आ रहा है। आपको लगेगा कि वो अखरोट का प्रयोग कर के क्राफ्ट बना रह है लेकिन ये आर्टिस्ट तो एक हाथ और आगे निकला, इसने अखरोट के खोल के अंदर कमाल की चीजें बना दी।
आर्टिस्ट ने अखरोट के दो खोल को दरवाजे में लगने वाले काज से जोड़ दिया है और उसके अंदर खूबसूरत डिजाइन बना दी है। वो पहले तेज चाकू से उसके कोनों को काटता है और फिर खोल को जैसे ही बंद कर के दोबारा खोलता है, अंदर का डिजाइन सभी को चौंका देता है। एक में अंदर पूरी बुक शेल्फ लगी दिख रही है जिसमें ढेरों किताबें रखी हैं, लंबी सीढ़ी लगी है। उसमें लैंप और फोटो लगी भी नजर आ रही है। इसके बाद वाले डिजाइन में उसने बेडरूम का लुक दिया है। ऊपर-नीचे बिस्तर और खूबसूरत पर्दे लगे नजर आ रहे हैं। तीसरे डिजाइन में अंदर एक छोटी सी लाइट जलती नजर आ रही है और उसमें रीडिंग रूम, और कमरे का डिजाइन भी दिख रहा है। अगले डिजाइन में छोटे जानवर, टेबल-चेयर आदि भी अंदर बना दिख रहा है।
इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि ये बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। एक महिला ने बताया कि ये बेहद महंगे मिलते हैं। इनका दाम 13 हजार रुपयों से ज्यादा होता है। एक ने कहा कि ये देखकर हैरानी हो रही है कि लोग क्या-क्या कर सकते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक