डायबिटीज में फायदेमंद है ये ड्रिंक्स

डायबिटीज : जीवनशैली, पर्यावरण और खान-पान की आदतों में बदलाव के कारण कई लोगों को कम उम्र में ही डायबिटीज बीमारी हो जाती है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर लोग परेशान रहते है। बहुत से लोग मधुमेह के इलाज के लिए कई दवाएँ लेते हैं। पर इसके साइडइफेक्ट भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कुछ ड्रिंक डायबिटीज में बहुत फ़ायदेमंद हो सकते है। जानिए कौन से है वो ड्रिंक्स।

बादाम का दूध : मधुमेह के रोगियों के लिए बादाम का दूध बहुत फायदेमंद होता है। बादाम का दूध शरीर में शुगर लेवल को नहीं बढ़ाता है। बादाम के दूध में गाय के दूध की तुलना में कैलोरी कम होती है और फाइबर और प्रोटीन अधिक होता है।
सत्तू : सत्तू प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए सत्तू बहुत फायदेमंद होता है. सत्तू में बीटा ग्लूकन होता है जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
कोकम जूस : कोकम जूस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-डायबिटिक गुण भी होते हैं जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए कोकम जूस का सेवन करना चाहिए।
हरे सेब का रस : हरे सेब में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो हाई ब्लड शुगर के खतरे को कम करते हैं।
काजू का दूध : काजू के दूध में एसिड होता है जो शरीर में शुगर लेवल को बनाए रखता है। मधुमेह के रोगियों के लिए काजू का दूध बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व शुगर को कम करने में मदद करते हैं।