अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे पलटा टिप्पर, एक की मौत

ऊना। जिला ऊना के क्रिमिका उद्योग के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक टिप्पर अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे गिर गया और हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक की पहचान मेजर सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी लुधियाणा के रूप में हुई है। घायल की पहचान राजेंद्र प्रसाद निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मेजर सिंह और राजेंद्र प्रसाद टिप्पर में सवार होकर गोंदपुर से लुधियाणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह क्रिमिका उद्योग के पास पहुंचे तो चालक अचानक टिप्पर से संतुलन खो बैठा और टिप्पर अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं राजेंद्र प्रसाद हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा हैं। तो वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा की गई है।