न्यू गिरिडीह रांची एक्सप्रेस के परिचालन का बदलेगा समय

रांची।�पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस के परिचालन के समय में एक अक्तूबर से बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस बरकाकाना जंक्शन में 08.05 बजे पहुंच कर 08.10 खुलती थी. यह एक अक्तूबर से 07.19 बजे बरकाकाना जंक्शन पहुंच कर 07.23 बजे अपने गंतव्य के रवाना हो जायेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 19.00 बजे बरकाकाना जंक्शन पहुंच कर 19.05 बजे खुलती थी. एक अक्तूबर से 19.35 बजे बरकाकाना पहुंच कर 19.40 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी.
एक अक्तूबर से ट्रेन संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस हजारीबाग टाउन 08.13 बजे आगमन तथा 08.18 बजे प्रस्थान, कोडरमा स्टेशन में 10.05 बजे आगमन तथा 10.25 बजे प्रस्थान, ट्रेन संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस कोडरमा स्टेशन में 16.35 बजे आगमन तथा 16.55 बजे प्रस्थान, हजारीबाग टाउन में 18.20 बजे आगमन तथा 18.25 बजे प्रस्थान करेगी.


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक