घर पर बना सकते हैं ग्रीक योगर्ट, जानें आसान रेसिपी और स्टोरिंग टिप्स

लाइफस्टाइल: साधारण दही के बारे में तो आप सभी को पता होगा लेकिन क्या आप ग्रीक योगर्ट के बारे में जानते हैं। ये दही की तरह ही दूसरा फूड प्रोडक्ट है, जिसे बहुत से डाइट फ्रीक लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। ग्रीक योगर्ट न सिर्फ एनर्जी देता है, बल्कि कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद माना गया है। ग्रीक योगर्ट दही का ही रूप है, जिसमें दही के तरल मट्ठा होता है और लैक्टोज की मात्रा बहुत कम होती है। वेट लॉस, हार्ट हेल्थ, बोन हेल्थ और पाचन स्वास्थ्य जैसे कई तरह की समस्याओं के लिए यह फायदेमंद है।
ग्रीक योगर्ट बनाने के लिए सामग्री
एक लीटर दूध
आधा कटोरी दही
सूती का कपड़ा और छलनी
घर पर ग्रीक योगर्ट कैसे बनाएं
घर पर ग्रीक योगर्ट बनाने के लिए एक बर्तन में दूध को अच्छी तरह से उबाल लें और कांच के कंटेनर में रखें और इसे 110 डिग्री में ठंडा होने दें और बार-बार हिलाएं।
ग्रीक योगर्ट बनाने के लिए एक छोटे बाउल में आधा कप दूध और आधा कप दही लें। दोनों को अच्छे से मिक्स करें और दूध वाले कंटेनर में डालें। दही और दूध को चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें और कंटेनर को किसी तौलिया से ढक कर रखें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे सूखे और गर्म स्थान पर रखें। ग्रीक योगर्ट के मिक्स को 12 घंटे के लिए छोड़ दें। 12 घंटे के बाद इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज (फ्रिज की सफाई कैसे करें) में ठंडा होने के लिए रखें।
अब एक बर्तन के ऊपर छलनी रखें और उसमें सूती का कपड़ा डालें। कपड़े में तैयार योगर्ट को डाल दीजिए। फिर दही वाले कपड़े को बांध कर आधा घंटे के लिए छोड़ दें। सूती के कपड़े को आधा घंटे बाद खोलकर देखें उसमें का सारा पानी छटकर निकल गया होगा। आपका ग्रीक योगर्ट बनकर तैयार है इसे प्लास्टिक या ग्लास के कंटेनर में स्टोर करके रखें।
फ्लेवर ग्रीक योगर्ट कैसे बनाएं
ग्रीक योगर्ट को प्लेन खाने के बजाए इसमें फ्लेवर भी ऐड कर सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो प्लेन ग्रीक योगर्ट में शहद, मैंगो पल्प, जामुन के टुकड़े, अनानास (अनानास कैसे छीलें) के छोटे टुकड़े जैसे और भी दूसरे फलों के टुकड़े और पल्प से फ्लेवर वाले ग्रीक योगर्ट बना सकते हैं।
ग्रीक योगर्ट कैसे स्टोर करें
ग्रीक योगर्ट को बनाने के बाद इसे आप कांच या प्लास्टिक के बर्तन (प्लास्टिक के बर्तन की सफाई) में स्टोर करें।
आप इसे फ्रीज में रखें नहीं तो तापमान अधिक होने के बाहर ग्रीक योगर्ट खट्टा हो जाएगा।
फ्रिज में रखकर आप इसे 7-8 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक